फिक्सड लाइन एसएमएस प्रौद्योगिकी लैंड लाइन उपभोक्ताओं के लिए मैसेजिंग सेवा के सभी लाभ उपलब्ध
कराती है जो अब तक सिर्फ सेल्यूलर मोबाइल उपभोक्ताओं को ही प्राप्त थी। फिक्सड लाइन उपभोक्ता पीओटीएस,
सीडीएमए, डब्ल्यूएलएल तथा जीएसएम और सीडीएमए उपभोक्ताओं को/ द्वारा शॉर्ट मैसेज भेज/ प्राप्त कर
सकते हैं। इस प्रौद्योगिकी से थर्ड पार्टी कंटेन्ट प्रदाताओं और विक्रेताओं के लिए बहुत से अवसर खुल गए हैं।
यह ई-गवर्नेन्स जैसी सरकारी पहल के लिए भी एक महत्वपूर्ण साधन है। आने वाले समय में दूरसंचार प्रचालक
और सेवा प्रदाता इन सेवाओं से पर्याप्त आय की अपेक्षा कर सकते हैं।
|
 |